Homeराज्यउत्तर प्रदेशकरवा चौथ मनाने के पहले ही कानपुर में महिला पुलिस कर्मी से...

करवा चौथ मनाने के पहले ही कानपुर में महिला पुलिस कर्मी से दबंग ने किया बलात्कार, गिरफ्तार

– अयोध्या में पोस्ट महिला हेड कांस्टेबल करवा चौथ मनाने जा रही थी ससुराल

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल/यहां महिला सुरक्षा की लाख कोशिशों को चुनौती देते हुए दबंग आए दिन उनके साथ बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। इसी क्रम में करवा चौथ मनाने ससुराल जा रही महिला हेड कांस्टेबल को गांव के दबंग ने बलात्कार का शिकार बना लिया। घटना यहां की सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में हुई ,जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।
महिला हेड कांस्टेबल द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी उसे जबरदस्ती उठाकर सुनसान खेत में ले गया और उसके साथ रेप किया। इस दौरान महिला ने विरोध किया, जिसमें उसका एक दांत भी टूट गया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक यहां के सेन पश्चिम पारा इलाके की रहने वाली एक महिला हेड कांस्टेबल की अयोध्या में पोस्टिंग थी। करवाचौथ मनाने के लिए वो शनिवार को अयोध्या से कानपुर अपने गांव पहुंची थी, जहां सड़क पर उतरकर उसे अपने गांव बुधेड़ा थाना सेन पश्चिम पारा पैदल जाना था। रात का समय था, उसको पहुंचने में देर हो रही थी।
पुलिस ने बताया कि वह आरोपी गांव के ही कल्लू उर्फ धर्मेंद्र पासवान पुत्र गंगे निवासी ग्राम बुधेडा थाना सेन पश्चिम पारा उम्र करीब 34 वर्ष से लिफ्ट मांग कर जा रही थी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES