:- 37वी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू
:- जिले की 257 अध्यापिकाओं ने खेल में दिखाई रुचि
राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटडी।
स्मार्ट हलचल।मुख्यालय स्थित शरबती गाड़ोदिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार से शाहपुरा जिले की 37वी जिला स्तरीय महिला अध्यापिकाओं की खेल कूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसमें 257 अध्यापिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। सोमवार को सुबह से ही जिले की महिला अध्यापिकाएं आयोजन स्थल पर पहुच अपनी रुचि के अनुसार प्रतियोगिता में पंजीयन करवा कर टीमें बना प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन टेबल टेनिस, बेडमिन्टन, वॉलीबॉल के अलावा एथेलिटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, रिले रेस, गोला फेक में अपनी रुचि जताई। वही सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सुगम संगीत, सामूहिक गीत, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य में भी पंजीयन करवा कर भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अनिता मेघवाल प्राध्यापक ने बताया कि सुगम संगीत में 11, सामुहिक गान में 34, समुह नृत्य में 12, एकल नृत्य में 10 महिला शिक्षकों ने भाग लिया। वही प्रियंका डागा के अनुसार क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत वोॅलीबोॅल में 18, बेडमिन्टन में 37, टेबल टेनिस में 8 और एथलेटिक्स में 27 महिला प्रतियोगियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये शारीरिक शिक्षक राजू लाल खटीक, सुरेन्द्र घुसर, सुनिल गोधा, गोपाल वैष्णव, मुकेश तेली, नीता जीनगर, चांद मल चन्देल, शकंर खटीक, सुमित्रा जाट , नाजू मुन्दड़ा, दीपक कोली, करण बैरवा, रमण पहाड़िया आदि ने अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया। शशि कला तेली, पिंकी बाज्या, विजय त्रिपाठी, कुमकुम गुरुजी, ज्योति पाराशर ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पंजीयन प्रभारी के रुप में दायित्व निर्वहन किया। महिला शिक्षिकाओं की प्रतियोगिताओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में शिक्षिका व बालिका दर्शक भी उपस्थित रहे।