स्मार्ट हलचल|गंगापुर सिटी मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वाधान में मां इंदरगढ़ देवी जिला बूंदी की 45वीं यात्रा में माता रानी को छप्पन भोग लगाया विशाल भंडारे मैं श्रद्धालुओं ने पंगत पर प्रसादी पाई शरद पूर्णिमा पर्व के चलते खीर की प्रसादी वितरित की शनिवार रात्रि 9:00 बजे से गंगापुर वालों की धर्मशाला इंदरगढ़ में विशाल भगवती जागरण का आयोजन में यात्री श्रद्धालु जमकर झूमे मनोज एन्ड ग्रुप द्वारा माता रानी की एक से एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया जागरण प्रातः 4:00 तक चला रविवार प्रातः 7:00 बजे बिजासन माता के दर्शन के लिए भक्त देवीचरण गर्ग अशोक करौली बाली प्रसाद भोड वेद प्रकाश मंगल लक्ष्मी नारायण गुप्ता अनुराग गर्ग सुनील गर्ग योगेश शर्मा कैलाश चंद हैप्पी योगेश गर्ग राम अवतार रॉकी गुप्ता के जी गुप्ता दीपक सेन आदि महिला पुरुष सभी यात्री जुलूस के रूप में ध्वजा हाथ में लेकर छप्पन भोग की प्रसादी के साथ जयकारा लगाते हुए माता के दरबार को रवाना हुए माता रानी को छप्पन भोग लगाकर दर्शन कर परिवार व देश खुशहाली की कामना की माता रानी के मंदिर के समीप शरद पूर्णिमा पर्व पर खीर का विशेष भोग लगाकर यात्रियों में खीर प्रसादी वितरण की छप्पन भोग गणेश मंदिर हनुमान मंदिर इंदरगढ़ में राधा कृष्ण मंदिर नीचे बिजासन वाले मंदिर पर भी लगाया धर्मशाला में कन्याओं का पूजन कर भोजन कराकर भेंट अर्पित की एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया