शिवराज बारवाल मीना
टोंक/उनियारा।स्मार्ट हलचल|भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01.01.2026 के संदर्भ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) 2026 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र देवली–उनियारा (097) की अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 21 फरवरी को किया गया।
इस दौरान राजनीतिक दलों की बैठक शनिवार प्रातः 11 बजे कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, देवली–उनियारा (एसडीएम उनियारा) में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सूची के अंतिम प्रकाशन की घोषणा की गई। जिसमें निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने बैठक में किया गया।
——- एसडीएम पूजा मीणा की जानकारी ——-
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) पूजा मीणा ने बताया कि अंतिम प्रकाशित फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली की सार्वजनिक सूचना फॉर्म-16 में कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।
—— हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी वितरित ——-
बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली की एक फोटोयुक्त हार्ड कॉपी एवं एक फोटो रहित सॉफ्ट कॉपी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।
——- ऑनलाइन भी उपलब्ध सूची ——-
यह सूची जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की वेबसाइट तथा मतदाता पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध है, जहां मतदाता स्वयं अपना नाम खोज सकते हैं।
——- नामावली का निरंतर अद्यतन जारी रहेगा ——-
एसडीएम ने बताया कि अंतिम प्रकाशन के बाद भी नामावली का निरंतर अद्यतन जारी रहेगा।
जहां मतदाता निम्न अर्हता तिथियों 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई तथा 01 अक्टूबर
के संदर्भ में नया नाम जुड़वाने (फॉर्म-6 घोषणा पत्र सहित)
नाम विलोपन या संशोधन (फॉर्म-8) के लिए EciNet App या मतदाता पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, अथवा संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।
——- कुल मतदाताओं का आंकड़ा ——-
अंतिम प्रकाशित सूची के अनुसार देवली–उनियारा (097) विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,94,090 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 1,53,632 पुरूष, 1,40,457 महिला तथा
01 थर्ड जेंडर मतदाता
शामिल हैं। बैठक के अंत में उपस्थित प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यवाही समाप्त की गई।










