Homeराज्यउत्तर प्रदेशचेकिंग में बिना टिकट यात्रा करते 446 यात्री पकड़े गए,3.81 लाख का...

चेकिंग में बिना टिकट यात्रा करते 446 यात्री पकड़े गए,3.81 लाख का जुर्माना वसूला

(शीतल निर्भीक ब्यूरो)

वाराणसी। स्मार्ट हलचल|रेलवे की यात्रा व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित तथा पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से वाराणसी मंडल में 03 दिसम्बर 2025 को फोर्ट्रेस चेक यानी किलाबंदी अभियान का बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में यह विशेष जांच अभियान पूरे दिन मंडल के प्रमुख स्टेशनों और महत्वपूर्ण ट्रेनों में लगातार जारी रहा। सहायक वाणिज्य प्रबंधक (तृतीय) पी.एन. मिश्र के साथ टिकट जांच कर्मचारियों की विशेष टीमों ने सघन जांच कर बड़ी संख्या में यात्रियों को नियम उल्लंघन करते हुए पकड़ा। अभियान के दौरान कुल 446 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए, जिनसे ₹2,41,145 की वसूली की गई, जबकि 270 अनियमित यात्रियों से ₹1,40,280 की वसूली हुई। इस प्रकार एक ही दिन में 716 यात्रियों पर कार्रवाई करते हुए कुल ₹3,81,425 की राशि रेलवे के खाते में जमा हुई, जो मंडल की सख्त निगरानी और प्रभावी जांच का परिणाम है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह अभियान केवल राजस्व बढ़ाने का माध्यम नहीं बल्कि यात्रियों को जागरूक करने की बड़ी पहल भी है, ताकि बिना टिकट यात्रा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। वाराणसी मंडल की वाणिज्यिक शाखा की सक्रियता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि माह नवंबर 2025 में ही मंडल ने 43142 बिना टिकट/अनियमित यात्रियों पर कार्रवाई कर 3.10 करोड़ रुपये की टिकट जांच आय अर्जित की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 71.01% अधिक है। यह अभूतपूर्व बढ़ोतरी जहां यात्रियों में बढ़ती जागरूकता दर्शाती है, वहीं मंडल की कड़ी वाणिज्यिक निगरानी का प्रमाण भी है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने टिकट जांच कर्मचारियों को बधाई देते हुए आगे भी इसी प्रतिबद्धता, ऊर्जा और लगन के साथ काम जारी रखने के लिए प्रेरित किया। पूरे अभियान और उपलब्धि की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने मीडिया को प्रदान की।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES