सूरौठ।स्मार्ट हलचल|गांव भुकरावली में बीती रात्रि को एक पटोल पोस घर में आग लगने से करीब दो लाख रुपए का नुक़सान हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह मीणा ने बताया कि गांव भुकरावली निवासी सुल्तान सिंह जाटव पुत्र स्वर्गीय हीरालाल के पटोल पोस घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग की चपेट में आने से 25 क्विंटल अनाज, पशुओं का चारा एवं अन्य सामान जल गया । इसके अलावा, आग की प्रचंड लपटों से चार गह पटोल भी पूरी तरह नष्ट हो गईं, जिससे किसान को काफी आर्थिक क्षति पहुंची है। आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही सूरौठ पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह मीणा ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसान सुल्तान सिंह जाटव को जल्द से जल्द उचित सरकारी मुआवजा व आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।