Homeराज्यउत्तर प्रदेशकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, दो गाड़ियां जलीं,कार में फंसे...

कुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, दो गाड़ियां जलीं,कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर दो में मीडिया सेंटर के पीछे वाराणसी से आ रही दो कारों में शनिवार की सुबह आग लग गई जिसे अग्निशमन के जवानों ने बुझाया और किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (महाकुंभ) प्रमोद शर्मा ने बताया कि आज सुबह वाराणसी से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर रही एक कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और साथ में चल रही एक अन्य कार भी आग की चपेट में आ गई। शर्मा ने बताया कि अग्निशमन विभाग के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और किसी को आग से चोट नहीं आई।

एकादशी होने के कारण महाकुंभ में आज भारी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची है। लेकिन प्रशासन की तेजी के चलते आग की घटना को तुरंत रोक दिया गया है। पिछली आग को देखते हुए कुंभ प्रशासन ने व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं आग और दुर्घटनाओं के रोकने के लिए मेले में जगह-जगह पर स्पॉट बनाए हैं। ताकि किसी घटना होने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।

गौरतलब है कि 19 जनवरी को सेक्टर 19 में एक शिविर में पुआल में आग लगने के बाद उसकी चपेट में आने से करीब 18 शिविर जलकर खाक हो गए थे। हालांकि अग्मिशमन कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और कोई जनहानि नहीं हुई थी। गीता प्रेस और अखिल भारतीय धर्म संघ द्वारा कल्पवासियों के लिए लगाए गए इस शिविर में आग बुझाने में करीब 15-16 गाड़ियां लगाई गई थीं। आग फैलने के दौरान कई एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट भी हुआ था।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES