Homeराजस्थानअलवरगरबा जी महाराज मंदिर के निकट जंगल में लगी आग

गरबा जी महाराज मंदिर के निकट जंगल में लगी आग

बानसूर । स्मार्ट हलचल|कस्बे के निकटवर्ती ग्राम छाटक्या में गरबा जी महाराज मंदिर के निकट जंगल में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। ग्रामीण रविन्द्र कुमार ने बताया कि रात करीब 10 बजे छाटक्या गांव के जंगल से आग की लपटें उठने लगी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। इसके बाद दमकल को बुलाया गया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। इस घटना में लगभग 2 किलोमीटर क्षेत्र का जंगल जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES