Homeराजस्थानअलवरबाई जट्ट में तीन घरों में लगी आग, दश लाख का हुआ...

बाई जट्ट में तीन घरों में लगी आग, दश लाख का हुआ नुकसान

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|गांव बाई जट्ट का पुरा में गुरुवार को दोपहर भीषण अग्नि कांड हुआ। अचानक लगी आग से तीन घर बिल्कुल जल गए। आगजनी में करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी, सोने चांदी के जेवरात एवं घरेलू सामान जल गया। इसके अलावा 15 बकरी एवं एक गाय जिंदा जल गई। प्रशासन की ओर से किए गए सर्वे में तीनों घरों में करीब 10 लाख रुपए के नुकसान का आंकलन किया गया है। अग्निकांड की सूचना मिलने पर सूरौठ तहसीलदार रेनू चौधरी, गिरदावर रामकेश भागौड , पटवारी श्याम सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे तथा आगजनी में हुए नुकसान का जायजा लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 2 बजे के करीब बाई जट्ट का पुरा निवासी जितेंद्र जाटव, रामनिवास जाटव एवं भगवान सिंह जाटव के छप्पर पोस एवं टीन सेड घरों में अचानक आग लग गई । घरों से आग की लपटे उठने पर गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने पानी व मिट्टी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पटवारी की ओर से तैयार की गई मौका रिपोर्ट के अनुसार आगजनी में जितेंद्र जाटव के घर में रखी 50 हजार रुपए की नकदी, एक लाख चालीस हजार रुपए के सोने चांदी के जेवरात, 10 क्विंटल गेहूं,चारा एवं घरेलू सामान जल गया। इसके अलावा जितेंद्र जाटव के घर में बंधी 9 बकरी भी जल गई। इसी तरह राम निवास जाटव के घर में रखी 75 हजार रपए की नकदी, एक लाख दस हजार रुपए के आभूषण, 20 क्विंटल गेहूं, चारा, घरेलू सामान जल गया। रामनिवास जाटव की 6 बकरी व एक गाय जल कर मर गई। इसी तरह भगवान सिंह जाटव के घर में रखी 25 हजार रुपए की नकदी, 10 क्विंटल गेहूं, चारा एवं घरेलू सामान जल गया। तीनों घरों में करीब 10 लख रुपए के नुकसान का आंकलन किया गया। तहसीलदार रेनू चौधरी ने मौके पर पहुंच कर पीड़ितों से बातचीत की तथा प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
बेटी की शादी के लिए बनाएं जेवरात एवं नगदी भी जली
ग्रामीणों ने बताया कि 30 अप्रैल को जितेंद्र जाटव की पुत्री की शादी होनी थी। बेटी की शादी के लिए नगदी एवं जेवरातों की व्यवस्था कर रखी थी। बेटी की शादी के लिए बनबाए जेबरात व नकदी भी जल गए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES