फार्म हाउस पर चल रहे जुए पर पुलिस का छापा, 14 गिरफ्तार, 62,900 की नकदी बरामद, 11 वाहन जब्त

पुनित चपलोत
भीलवाड़ा। जिले में संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुवाणा स्थित एक फार्म हाउस पर चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 14 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹62,900 नकद, ताश के पत्ते तथा 11 वाहन जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन एवं पुलिस उप अधीक्षक नेमीचंद चौधरी के सुपरविजन में सदर थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 21 जून को उप निरीक्षक भरत कुमार शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि सुवाणा कोर्ट के पीछे स्थित रॉयल फार्म हाउस में कुछ लोग बंद कमरे में ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने सर्च वारंट प्राप्त कर फार्म हाउस पर दबिश दी।

दबिश के दौरान पुलिस ने फार्म हाउस को चारों तरफ से घेर लिया और अंदर मौजूद 14 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से ₹62,900 नकद राशि और ताश के पत्ते जब्त किए गए। इसके अलावा फार्म हाउस परिसर में खड़े 8 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी और एक आई-20 कार को भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी सुनसान स्थानों का चयन कर बंद कमरों में एकत्रित होकर संगठित रूप से जुआ खेलते थे। कई आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी जुए से जुड़े प्रकरण दर्ज हैं। इस संबंध में सदर थाना में प्रकरण संख्या 120/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपी :

मोहम्मद हुसैन पुत्र मोहम्मद शरीफ, निवासी गुलमंडी

शरफुदीन पुत्र फकरूदीन नीलगर, निवासी न्यू पटेल नगर

साजिद हुसैन पुत्र गुलाम रसूल, निवासी गुलमंडी

मोहम्मद अकरम पुत्र फतेह मोहम्मद, निवासी गुलमंडी

अशफाक पुत्र मोहम्मद असलम, निवासी गुलमंडी

ताहिर हुसैन पुत्र अब्दुल कदीर, निवासी गुलमंडी

नौशाद अली पुत्र अख्तर हुसैन, निवासी मोहम्मदी कॉलोनी

मोहम्मद रमजान पुत्र रूस्तम अली शेख, निवासी पुरानी धानमंडी

वसीम अंसारी पुत्र अब्दुल गफूर अंसारी, निवासी गुलअली नगरी

मोहम्मद उमर पुत्र मोहम्मद मुख्तार, निवासी मोहम्मदी कॉलोनी

मोहम्मद हुसैन पुत्र गुलाम मोहम्मद, निवासी गुलमंडी

कयूम मोहम्मद लुहार पुत्र सिराजुद्दीन लुहार, निवासी गुलमंडी

मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद सलीम, निवासी गुलमंडी

दिनेश कुमार पुत्र रोडूलाल जीनगर, निवासी न्यू कोटा रोड, ईरास