शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
मुंबई।स्मार्ट हलचल|मुंबई में जुहू के पुष्पा पार्क में शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की सनसनीखेज खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार 3 अज्ञात लोगों ने फायरिंग की, पुलिस के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर। डीसीपी मोहित गर्ग के अनुसार अभिनेता टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित है, उन्हे कोई चोट नहीं लगी है। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को निशाना बनाया गया, जिसमें टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक ऑटो-रिक्शा चालक के घायल होने की खबर है। फायरिंग के बाद तीनों हमलावर फरार हो गए, पूरे इलाके की नाकेबंदी कर उनकी तलाश की जा रही है। फायरिंग के पीछे का असली कारण या मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।