Homeराजस्थानकोटा-बूंदीपहली बार पूर्ण महिला कैबिनेट का गठन, वर्धमान ग्रुप ने रचा नया...

पहली बार पूर्ण महिला कैबिनेट का गठन, वर्धमान ग्रुप ने रचा नया अध्याय

वर्धमान ग्रुप में महिला नेतृत्व का ऐतिहासिक अध्याय, 22 सदस्यीय कार्यकारिणी ने ली शपथ

कोटा। स्मार्ट हलचल| दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, कोटा राजस्थान रीजन द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह मिलन समारोह–2026 में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप वर्धमान ने संगठनात्मक इतिहास में नया अध्याय जोडते हुए पहली बार पूरी कार्यकारिणी का गठन केवल महिला सदस्यों द्वारा किया गया।
समारोह में 22 सदस्यीय जम्बो कार्यकारिणी ने देव-शास्त्र-गुरु की साक्षी में सेवा एवं दायित्व की शपथ ली। शपथ ग्रहण राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन ने कराया। नव निर्वाचित अध्यक्ष सीमा बागड़िया ने कहा कि संगठन समाज सेवा, जिन धर्म प्रभावना, मानवीय मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यों को वर्धमान ग्रुप की परंपरा के अनुरूप और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।
वर्ष 2026 के लिए अध्यक्ष सीमा बागड़िया एवं सचिव श्वेता जैन के नेतृत्व में गठित यह महिला टीम संगठन की गतिविधियों का संचालन करेगी। यह ग्रुप के लिए पहली बार है जब संपूर्ण कैबिनेट महिला नेतृत्व में कार्य करेगी। उन्होने कहा कि ग्रुप सदस्य एवं रीजन अध्यक्ष अनिल ठोरा के मार्गदर्शन में टीम संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेगी।
कार्यक्रम में सुनीता ठोरा एवं स्वप्निल कोटिया द्वारा निर्मित रंगोली ने सभी का ध्यान खींचा। ध्वजारोहण के पश्चात सुनीता ठोरा, सीमा बागड़िया एवं संध्या बरमूंडा ने सामूहिक रूप से ध्वज गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेश–सुषमा हरसोरा द्वारा मंडप उद्घाटन के साथ हुआ।
समारोह में फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों मनोहर झांझरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), विनय जैन (राष्ट्रीय महासचिव), आश्विन कासलीवाल (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), आशीष सुतवाला (अध्यक्षीय सलाहकार), सुरेंद्र पंड्या एवं सुरेश चांदवाड़ (राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष),अनिल ठोरा (रीजन अध्यक्ष) शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन नवीन जैन एवं श्वेता जैन ने किया। अंत में रीजन सचिव पीयूष जैन ने आभार प्रकट किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES