Homeराजस्थानअलवररमज़ानुल मुबारक का पहला जुम्मा: इबादत, अमन और रहमत की दुआओं...

रमज़ानुल मुबारक का पहला जुम्मा: इबादत, अमन और रहमत की दुआओं से गूंज उठीं मस्जिदें

Published on

एजाज़ अहमद उस्मानी

स्मार्ट हलचल|रमज़ानुल मुबारक के पहले जुम्मा के मौके पर मेड़ता रोड शहर की तमाम मस्जिदों में अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। सजदे में झुके हजारों सरों ने अल्लाह तआला से अमन, चैन, तरक्की और इंसानियत की भलाई के लिए दुआएं मांगीं। मस्जिदों का माहौल पूरी तरह रूहानी रंग में रंगा नजर आया, जहां नमाजियों ने पूरे एहतराम और खशूअ-खुज़ू के साथ जुम्मे की नमाज़ अदा की।
जुम्मे के खुत्बे में इमामों ने रमज़ान की फज़ीलत बयान करते हुए रोज़े के मसाइल, उसकी शर्तों और एहतियातों पर तफसील से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि रोज़ा सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि आंख, कान और ज़बान की हिफाज़त का भी नाम है। रोज़ा इंसान को सब्र, तक़वा और हमदर्दी का सबक देता है।
इमामों ने अपने बयान में इस बात पर जोर दिया कि रमज़ान का महीना रहमत, मग़फिरत और जहन्नम से निजात का महीना है। इस मुबारक महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत, तिलावत-ए-कुरआन, सदक़ा व खैरात और जरूरतमंदों की मदद करने की ताकीद की गई। उन्होंने रोज़ेदारों को झूठ, गीबत और फिजूल बातों से बचने की नसीहत भी दी।
नमाज़ के बाद खास दुआ का एहतमाम किया गया, जिसमें मुल्क में अमन-ओ-अमान, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। मस्जिदों के बाहर भी रौनक का आलम रहा, जहां लोग एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद देते नजर आए।
रमज़ानुल मुबारक के पहले जुम्मा ने एक बार फिर यह पैगाम दिया कि यह महीना सिर्फ इबादत का ही नहीं, बल्कि इंसानियत, मोहब्बत और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का भी है।

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

More like this

थाना गोटन की बड़ी कार्रवाई:, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत 409.9 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा जब्त

कीमत लगभग 61.50 लाख रुपये। मेड़ता रोड एजाज़ अहमद उस्मानी। स्मार्ट हलचल|मेड़ता रोड के निकटवर्ती थाना...

राजस्थानी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल किया जाये जिलाअध्यक्ष ढाका

भीनमाल ।स्मार्ट हलचल|अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर राजस्थानी भाषा को भारतीय संविधान की...

भीषण जाम से निकल कर लिया नेत्रदान

रणवीर सिंह चौहान भवानी मंडी|स्मार्ट हल चल/ जब इरादे अटल होते हैं तो बाधाएँ...