Homeभीलवाड़ाबलाई मेघवंशी समाज का प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं छात्रावास उद्घाटन समारोह...

बलाई मेघवंशी समाज का प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं छात्रावास उद्घाटन समारोह ने रचा इतिहास

Published on

पंकज पोरवाल

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा में बलाई मेघवंशी समाज ने एक ऐसा स्वर्णिम अध्याय लिखा, जिसे वर्षों तक याद रखा जाएगा। प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं बलाई समाज छात्रावास के उद्घाटन समारोह ने समाज की एकजुटता, अनुशासन और संगठन शक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। अखिल भारतीय बलाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल बच्छेर (पूर्व विधायक जयपुर) ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रवक्ता प्रकाश मेघवंशी ने बताया कि छात्रावास मैदान में आयोजित इस सम्मेलन में 50 हजार से अधिक समाजबंधुओं की उपस्थिति ने मेघवंशी समाज की मजबूती और एकजुटता का परिचय दिया। पहली बार आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में अनुशासन, संयम और धैर्य की अद्भुत झलक देखने को मिली। संपूर्ण विधि-विधान के साथ तुलसी विवाह सहित 27 वर-वधुओं ने उत्साहपूर्वक सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। सामूहिक विवाह सम्मेलन ने सामाजिक समरसता, आर्थिक सहयोग और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। बलाई समाज छात्रावास का उद्घाटन समाज के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह छात्रावास समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सशक्त आधार प्रदान करेगा। समाज के भामाशाहों ने पहली बार इतनी बड़ी संख्या में आगे आकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया। युवाओं की एकजुटता और भामाशाहों के सहयोग ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। भोजन व्यवस्था से लेकर मंच संचालन तक हर कार्यकर्ता ने जी-जान से मेहनत की। व्यवस्थाओं की सुचारुता ने कार्यक्रम की गरिमा को और ऊंचाई दी। यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि समाज के स्वाभिमान, संगठन शक्ति और भविष्य निर्माण का प्रतीक बन गया। सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजन समिति, भामाशाहों और समाजबंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। इस ऐतिहासिक आयोजन में छात्रावास कमेटी की संरक्षक पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती सुशीला सालवी के मार्गदर्शन में छात्रावास कमेटी के अध्यक्ष भंवर बलाई, विवाह सम्मेलन के कमेटी अध्यक्ष मिश्री लाल बलाई, महिला कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष एडवोकेट आशा मेघवंशी, गोवर्धन लाल बलाई, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री रोशन मेघवंशी, उपाध्यक्ष छोटूलाल बलाई, महामंत्री लादूलाल बलाई, कोषाध्यक्ष नारायण लाल बलाई, चेतन सालवीं, भीमलाल सालवीं, रतनलाल सालवीं, राजेश मेघवंशी, गोविन्द बलाई, पूर्व कमेटी के जिलाध्यक्ष सुरेश बलाई, जगदीश बलाई, पूरण मेघवंशी, ओमप्रकाश मेहरा, शंकरलाल बलाई, पूर्व पार्षद हरीश सालवीं, शंकर डांगी, लालचन्द जेईएन, नारायण लाल, नारायण लाल हरणी कलां, पुष्पेन्द्र बलाई, आदर्श मेघवंशी, रतनलाल बलाई, रतन मेघवंशी, जगन्नाथ बलाई, कैलाश बलाई, दयाराम दिव्य, बाबूलाल बलाई सहित पूरी युवा टीम के अथक प्रयासों से यह महाकुंभ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Latest articles

पुष्कर कलश यात्रा में चेन स्नैचिंग से हड़कंप, पांच महिलाएं बनीं शिकार; सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|धार्मिक नगरी पुष्कर में सोमवार को सनातनियों का महाकुंभ होगा...

हाईकोर्ट के पारित आदेश के बाद भी 87 कॉलोनियां अधर में, – आज 22 फरवरी को सड़कों पर उतरेगा जनसैलाब-प्रशासन की चुप्पी पर बड़ा...

शिवराज बारवाल मीना जयपुर/सांगानेर । स्मार्ट हलचल|राजधानी जयपुर के सांगानेर प्रताप नगर योजना क्षेत्र की...

आरटीआई में सूचना देने से इनकार : अनुसंधानाधीन प्रकरण का हवाला-30 दिन में अपील का विकल्प

शिवराज बारवाल मीना - रोजनामचा व सीसीटीवी फुटेज नहीं देने पर उठे सवाल-15 दिन में...

देवली–उनियारा (097) की अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित-कुल 2,94,090 मतदाता दर्ज

शिवराज बारवाल मीना टोंक/उनियारा।स्मार्ट हलचल|भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01.01.2026 के संदर्भ में...

More like this

मेवाड़ चेम्बर भवन में आयोजित हुई निर्यात संभावनाओं पर कार्यशाला

पंकज पोरवाल भीलवाड़ा की विशेषता कम मार्जिन पर बड़े स्तर पर उत्पादन करना है: डॉ....

ग्राम पंचायत गुंदली के बासड़ा गांव में उद्घाटन करने पहुंचे विधायक बासड़ा ग्राम पंचायत नहीं बनने पर जताया ग्रामीणो ने विरोध

गुरला:- भीलवाड़ा के रायपुर सहाड़ा विधानसभा सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुदंली के बासड़ा...

आसींद विधानसभा के एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस पदाधिकारी पहुंचे दिल्ली

आसींद।स्मार्ट हलचल|रविवार को एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव संदीप चावला एवं आसींद विधानसभा यूथ कांग्रेस...