Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़सेंट्रल एकेडमी विद्यालय को मिला वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

सेंट्रल एकेडमी विद्यालय को मिला वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल/सेंट्रल एकेडमी चितौड़गढ़ की दो छात्राओं गौरिका चौधरी और कीर्तिराज झाला ने हिंद जिंक स्कूल द्वारा आयोजित इंटर-स्कूल अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता 2024-25 में पक्ष और विपक्ष दोनों में प्रथम स्थान हासिल किया। वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय था नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल परेश कुमार नागर ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उनकी असाधारण मेहनत, वाक्पटुता और आत्मविश्वास का परिणाम है । साथ ही उन्होंने विद्यालय के कर्मठ मार्गदर्शक शिक्षकों को साधुवाद देते हुए कहा कि आप लोगों के मार्गदर्शन में छात्र इसी प्रकार ऊंची उड़ान भरते रहेंगे और हर जगह अपनी छाप छोड़ते रहेंगे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES