रूपपुरा के बूंदी गांव के तालाब में बड़ी संख्या में मरी मछलियां-प्रशासन ने लिए पानी के सैंपल

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/उनियारा। स्मार्ट हलचल|बनेठा उपतहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूपपुरा के बूंदी गांव स्थित तालाब में सोमवार सुबह बड़ी संख्या में मछलियां मृत मिलने से हड़कंप मच गया। तालाब से तेज दुर्गंध आने पर बूंदी गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रामकिशोर गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन को सूचना दी।
सूचना पर एसडीएम सुमन गुर्जर के निर्देश पर प्रशासनिक एवं चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची और तालाब के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। वहीं, मृत मछलियों को तालाब से बाहर निकलवाया गया।
सीएचसी बनेठा के प्रभारी डॉ. कुंदन सांवरिया भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों की सलाह पर तालाब में आवश्यक पाउडर डलवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मछलियों की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।