जलीन्द्री विद्यालय के पांच विद्यार्थीयों के आए भूगोल विषय में 100 में से 100 अंक

लीलाधर सिंह राजपूत

स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जलीन्द्री में बारहवीं कक्षा के कला वर्ग का शत प्रतिशत परिणाम रहा। प्रधानाचार्य शम्भू दयाल वर्मा ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 12 में 32 विद्यार्थीयों में से 31 विद्यार्थीयों ने प्रथम श्रेणी व 1 विद्यार्थी ने द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण की है। विद्यालय की दो छात्राएं हर्षिता मीणा व मोनिका कराड़ ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर बराबर रही है।
भूगोल विपय के व्याख्याता ओंकारेश्वर मीणा के मार्गदर्शन में पांच विद्यार्थीयों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए वहीं राजनीतिक विज्ञान व हिंदी के विषय व्याख्याता अतुल कुमार शर्मा व संतोष कुमारी गोचर का परिणाम भी उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।