लाडपुरा ।स्मार्ट हलचल|भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर लाडपुरा शक्ति केंद्र पर विधायक गोपाल खण्डेलवाल द्वारा भाजपा का ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर विधायक ने संगठन की रीति-नीति एवं विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष संजय कुमार डांगी, वरिष्ठ नेता गोवर्धन वैष्णव, मनोज सनाढ्य, ग्रामीण मंडल महामंत्री मोहन सिंह शक्तावत, शक्ति केंद्र संयोजक यशोधर वैष्णव, रतन सिंह सुराणा, गोपाल सोडाणी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
