पूजा अर्चना शोभायात्रा के बाद हुआ सतवाड़ा विवाह सम्मेलन का ध्वज स्थापित

झंडे की बोली 5.01लाख में सरपंच शीला राजकुमार मीणा ने लगाई थी अंतिम बोली

स्मार्ट हलचल दूनी- घाड़ के सतवाड़ा में आदर्श मीणा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोरोशोरो पर जारी है सम्मेलन की मुख्य रस्म ‘झंडा बोली’ शीला राजकुमार मीणा के 5 लाख एक हजार रुपये में छुटी जो आज शोभायात्रा निकाल ध्वज स्थापित किया गया।यह बोली बोटुन्दा की वर्तमान सरपंच एवं पूर्व प्रधान शीला राजकुमार मीणा के नाम होने पर दोनों को ध्वज के साथ घोड़ी पर बिठाकर ध्वज की शोभायात्रा निकाली गई।आज सुबह 8 बजे से सतवाड़ा के गणेश जी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो यह शोभायात्रा सतवाड़ा से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए घाड़ रोड स्थित भेरुजी महाराज मंदिर पहुंची इसमें गाजे-बाजे और पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली लोगों ने खूब ठुमके लगा नृत्य किया इस आयोजन में राजस्थान के कई जिलों से मीणा समाज के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुये।आयोजकों ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में एकता और सादगी का संदेश देते हैं। झंडा बोली के माध्यम से प्राप्त सहयोग समाज के इस पुनीत कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।