काछोला 29 सितम्बर – कस्बे के काछोला थाना क्षेत्र में बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने गफ्फार मोहम्मद पिता मोहम्मद उमर कुरैशी के मकान से ढाई तोला सोने के,पौने तीन किलो चांदी के आभूषण सहित करीब एक लाख पचपन हजार की नगदी लेकर फरार हो गए।
थाना प्रभारी बालकिशन शर्मा ने बताया कि चोरी की घटना के बाद सुबह मिली सूचना पर मय जाब्ता पहुंच कर चोरी की वारदात की जानकारी लेकर मौका मुआयना किया।पहुंची एफएसएल टीम – चोरी की घटना के बाद थाना प्रभारी बालकिशन शर्मा ने एफएसएल टीम को बुलाकर मौका मुआयना कर जांच की।
परिवार सोया – परिवार के सभी सदस्य कमरे में सो रहे थे मकान मालिक बरामदे सो रहा था, चोरों ने कमरे में रखे बक्से को निकालकर घर बाहर खेत में रखकर कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
दीवार कूद कर आये अंदर – अज्ञात चोरों ने घर की दीवारें नीचे होने से मौके का फायदा उठा अंदर प्रवेश कर गये और घर की तलाशी लेकर बख्शे को निकाल मेन गेट के दरवाजे की कुंदी खोलकर बाहर निकल गए।
सुबह मिली जानकारी – प्रार्थी गफ्फार सुबह पांच बजे उठा तो देखा कि घर का मेन गेट खुला था तो उसने घर की तलाशी ली तो कमरे में समान बिखरे पड़े थे।सभी को उठाया और मिलने वाले पड़ोसियों को जानकारी दी।
इनका कहना
चोरी की वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच मौका तफ्तीश की शीघ्र ही कैमरे की व बीटीएस लोकेशन से जानकारी ले रहे है,संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।चोरी के राजफाश करने के सफलता के प्रयास किए जा रहे।अनुसंधान जारी है।
बालकिशन शर्मा
थाना प्रभारी काछोला