Homeराज्यउत्तर प्रदेशनए साल की खुशी के लिए कानपुर के रेस्टोरेंट में लड़कियों के...

नए साल की खुशी के लिए कानपुर के रेस्टोरेंट में लड़कियों के साथ छेड़खानी ,मारपीट , रिपोर्ट दर्ज

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल/यहां नए साल की खुशियां मनाने के लिए लड़कियों के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला कोहना थानाक्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट का है ,जहां नए साल की शुरुआत हाई वोल्टेज ड्रामा के साथ हुई। आरोप है कि यहां कम्पनी बाग चौराहा के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में नए साल की खुशी के चक्कर में लड़कियों के साथ न केवल छेड़खानी की गई बल्कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट भी दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के बारे में प्राप्त विवरण के अनुसार
कम्पनी बाग चौराहा के पास एक हाईप्रोफाइल रेस्टोरेंट में 31 दिसम्बर की रात लगभग डेढ़ बजे माहौल गर्मा गया। यहां पर किदवई नगर निवासी एक कारोबारी अपनी पत्नी व मित्रों के साथ रेस्टोरेंट गये थे।
उनका आरोप है कि पार्टी के दौरान उनकी पत्नी बाथरूम गई थी। वहीं पर रेस्टोरेंट संचालक और उसके साथियों ने पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया। उसके साथ छेड़खानी की। जब कारोबारी ने इसका विरोध किया तो होटल संचालक ने खुद व अपने कर्मियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी।
रेस्टोरेंट में झगड़ा होने के साथ अफरा तफरी का माहौल बन गया। डॉयल 112 में सूचना देने के बाद कोहना थाना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि घटना में आरोपी बताए गए लोगों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। नए साल की खुशी मनाने के दौरान कुछ और थाना क्षेत्र में भी लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना होने की दावा सूत्रों ने किया है। लेकिन इनमें किसी भी मामले की रिपोर्ट अभी तक दर्ज नही कराई गई है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES