Homeबीकानेरचरागाह विकास पर हो फोकस, अंचल को बनाएं हरा-भरा : सुराणा

चरागाह विकास पर हो फोकस, अंचल को बनाएं हरा-भरा : सुराणा

चरागाह विकास पर कार्यशाला आयोजित, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, डीसीएफ वीरेन्द्र सिंह कृष्णिया, सीईओ श्वेता कोचर सहित अधिकारी रहे मौजूद, डॉ सतीश ने दिया प्रशिक्षण

जरंग आचार्य

चूरू। स्मार्ट हलचल|जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार सोमवार को जिला परिषद सभागार में चरागाह विकास पर कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि अंचल को हरा-भरा बनाएं। इसके लिए चरागाह विकास पर फोकस करें। अंचल की जलवायु को देखते हुए उपयुक्त प्रजाति की चरागाह भूमि का विकास जैव विविधता को बढ़ावा देगा तथा प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि चरागाह विकास से मवेशियों की संख्या में भी वृद्धि होगी, जिससे पशुपालन आदि गतिविधियों में इसका लाभ मिलेगा। यह जीवन स्तर में काफी बदलाव लाएगा। उन्होंने मानसून के दौरान व मानसून से पूर्व चरागाह विकास हेतु की जाने वाली गतिविधियों को लेकर समुचित निर्देश दिए।

डीसीएफ वीरेन्द्र कृष्णिया ने कहा कि चरागाह विकास के लिए यहां की जलवायु के लिए उपयुक्त प्रजातियों व आवश्यक तकनीक का उपयोग करें और सकारात्मक परिणाम सामने आएं।

सीईओ श्वेता कोचर ने ग्रामीण विकास से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को कार्यशाला में दिए गए प्रशिक्षण का समुचित उपयोग करते हुए अपेक्षित गतिविधियां संपादित करने की बात कही।

विशेषज्ञ डॉ सतीश ने जिले की जलवायु के लिए उपयुक्त प्रजातियों, पेड़-पौधों के विकास, आवश्यक खाद व उर्वरक, तकनीक, बीज बुवाई, पौध तैयार करने, जंगली प्रजातियों का संरक्षण, आंचलिक प्रजातियों का संवर्द्धन व प्रबंधन, रखी जाने वाली सावधानियों आदि के बारे में तकनीकी प्रशिक्षण दिया।

कार्यशाला के दौरान एसीईओ दुर्गा ढाका, एक्सईएन हरिराम माहिच, एक्सईएन राजेश कुमार सहित सभी ब्लॉकों से विकास अधिकारी, जेटीए व कमचारी मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES