(महेन्द्र नागौरी)
दो साल का रोडमैप तैयार, रजनी डोसी अध्यक्ष और नीलम सेठी बनीं मंत्री
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल।श्री प्राज्ञ जैन महिला मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक श्री प्राज्ञ भवन में हुई। निवर्तमान अध्यक्षा मधु मेड़तवाल और मंत्री मधु लोढ़ा ने नई टीम को कार्यभार सौंपा। अध्यक्ष रजनी डोसी ने आगामी दो वर्षों का रोडमैप पेश करते हुए संगठन की मजबूती, धार्मिक जागरूकता और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने की घोषणा की।नीलम सेठी को मंत्री, प्रीति सुराना को प्रचार-प्रसार मंत्री और सरिता सिंघवी को संगठन मंत्री बनाया गया। ज्योति पोखरना व सुशीला दुग्गड़ वरिष्ठ मार्गदर्शिका होंगी, जबकि पांच महिलाओं को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
राष्ट्रीय अध्यक्षा सुनीता पीपाड़ा सहित पदाधिकारियों ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। बैठक में युवा मंडल व बालिका मंडल के पदाधिकारियों सहित करीब 100 महिलाएं मौजूद रहीं। नई कार्यकारिणी ने संगठन को सक्रिय बनाने और सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।