Homeभरतपुरश्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में लोकदेवता श्री कल्लाजी महाराज...

श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में लोकदेवता श्री कल्लाजी महाराज का जन्मोत्सव 13 व 14 अगस्त को मनाया जाएगा


रितिक मेहता
डूंगरपुर,स्मार्ट हलचल। हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी वागड़ क्षेत्र की धर्म नगरी एवं ब्रम्हलीन पिठाधीश्वर गुरुदेव महंत गौतमदास महाराज की पावन तपोभूमि श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर डूंगरपुर में श्री कल्लाजी महाराज का जन्मोत्सव दिनांक 13 व 14 अगस्त को अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महामंत्री गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।
श्री कृष्णा कल्याण सेना संस्थापक जिग्नेश वैष्णव ने बताया की दिन दुःखियो के दुःख हरने वाले, वागड क्षेत्र में घर घर पूजे जाने वाले लोकदेवता वीर शिरोमणि शेषावतार श्री कल्लाजी महाराज के राजस्थान,मध्यप्रदेश, गुजरात व महाराष्ट्र में कल्लाजी महाराज के अनेको स्थान है उन्ही में से एक जन जन की आस्था का केंद्र, वागड़ क्षेत्र की पावन धर्म नगरी एवं ब्रम्हलीन पीठाधीश्वर गुरुदेव महंत गौतमदास महाराज की पावन तपोभूमि श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर डूंगरपुर जिसमे श्री कल्लाजी महाराज का पावन जन्मोत्सव दिनांक 13 एवं 14 अगस्त को अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महामंत्री गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस दो दिवसीय धर्मिक आयोजन में 13 अगस्त श्रावण शुक्ल अष्टमी (कल्याण जन्माष्टमी) को प्रातः 9 बजे से भगवान श्री कल्लाजी महाराज का पंचामृत से रुद्राभिषेक, सुंगधित पुष्पों एवं मोतियों से श्रंगार कर दोपहर 12 बजे विशाल गंगाजल कलश यात्रा निकली जाएगी इसके पश्चात सर्व मनोरथ सिद्ध पूजा, गेमर पूजन, गादी पूजन, शक्ति पूजन, यज्ञ पूजन, आरती, प्रसाद एवं दिव्य दरबार ,गादी दर्शन का आयोजन किया जायेगा दूसरे दिन 14 अगस्त श्रावण शुक्ल नवमी को प्रातः 9 बजे सर्व कार्य सिद्ध मनोरथ पूजा, होमात्मक, संत समागम दोपहर 3.15 बजे वैदिक यज्ञ पूर्णाहुति, महाआरती, महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के गादीपती एवं विभिन्न क्षेत्र के संत,महंत,मठाधीश,महामंडलेश्वर सहित राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली व चेन्नई से अनको भक्तगण उपस्थिति होंगे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES