Homeभीलवाड़ाभारत सरकार ने वेदप्रकाश खटीक को बनाया, भारतीय खाद्य निगम, राजस्थान की...

भारत सरकार ने वेदप्रकाश खटीक को बनाया, भारतीय खाद्य निगम, राजस्थान की राज्य परामर्शदात्री समिति सदस्य

भारत सरकार ने वेदप्रकाश खटीक को बनाया, भारतीय खाद्य निगम, राजस्थान की राज्य परामर्शदात्री समिति सदस्य

दुर्गेश रेगर पीपलूंद

पीपलूंद। स्मार्ट हलचल/शाहपुरा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र की पीपलूंद ग्राम पंचायत के सरपंच एवं भाजपा जिला महामंत्री वेदप्रकाश खटीक को भारत सरकार ने राजस्थान राज्य की भारतीय खाद्य निगम राज्य परामर्शदात्री समिति का सदस्य मनोनित किया।
केन्द्र सरकार के विकास कार्यों की निगरानी समिति दिशा के भी सदस्य है।
वेदप्रकाश खटीक सेवा, समर्पण और जनहित के लिए संघर्ष करने वाले सामाजिक एवं राजनीतिक क्षैत्र मे कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते है। इस दौरान वेद प्रकाश खटीक जम्मू कश्मीर जैसे कठिन क्षेत्र में भी पांच वर्ष तक अपनी सेवा दे चुके है।
इस दौरान सरपंच वेदप्रकाश खटीक को भारतीय खाद्य निगम का सदस्य मनोनित होने पर शुभ चिंतकों एवं प्रशंसकों में हर्ष की लहर है।

सरपंच वेदप्रकाश खटीक ने एफसीआई का सदस्य मनोनित होने पर कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता और अत्यंत गरीब परिवार में जन्मे व्यक्ति को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर खटीक समाज और अनुसूचित जाति का सम्मान बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार, धन्यवाद, भाजपा पार्टी ही ऐसा चमत्कार कर सकती है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES