Homeराजस्थानशादी समारोह में खाना खाने से 50 ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबियत,...

शादी समारोह में खाना खाने से 50 ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबियत, फूड प्वॉइजनिंग का हुए शिकार

शादी समारोह में खाना खाने से 50 ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबियत, फूड प्वॉइजनिंग का हुए शिकार

रितिक मेहता
डूंगरपुर, स्मार्ट हलचल। उदयपुर जिले के नया गांव तहसील के मोडीवासा गांव में शादी समारोह का खाना खाने से एक ही गांव के 50 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जिसमें गांव के 10 बच्चें भी शामिल हैं। बच्चों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोडीवासा गांव की रहने वाली कामिनी का बुधवार को मंडप समारोह था। जिसमें गांव के 100 लोगों को शामिल होने का न्योता दिया गया था। मंडप पूजन होने के बाद सभी लोगों के भोज की व्यवस्था की गई थी। मंडप का भोज करने के बाद गांव के सभी लोगों की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद सभी को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार रात को गांव वाले की हालत गंभीर होने से गांव में हड़कंप मच गया। जिसके बाद बीमार महिला और बच्चो को निजी वाहन और चार 108 एंबुलेस की मदद से खेरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। खेरवाड़ा अस्पताल में भर्ती 20 लोगों हालत ज्यादा गंभीर हो गई। जिनमें 10 छोटे बच्चे समेत 10 महिलाएं भी शामिल है। जिन्हें देर रात डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। डूंगरपुर अस्पताल में सभी का इलाज जारी है। डॉक्टर का कहना की अब सभी हालत स्थिर हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES