देवमाली मेले में खाद्य सुरक्षा टीम की जांच, खाद्य विक्रेताओं को दिए निर्देश

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल |मसूदा क्षेत्र के देवमाली में आयोजित देवनारायण भगवान के मेले में श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न खाद्य संस्थानों एवं अस्थायी स्टॉलों का निरीक्षण किया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत के नेतृत्व में टीम ने खाद्य स्टॉलों पर साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रख-रखाव, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना की जांच की। टीम ने खाद्य विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों की तैयारी, भंडारण एवं विक्रय में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान विक्रेताओं को फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन करवाने तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध रखने की जानकारी भी दी गई। टीम ने मेले में खाद्य सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करने और आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विक्रम बेड़ा एवं कुलदीप सिंह चौधरी शामिल रहे।