पंचायत चुनाव से पहले अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ फुलिया कलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 30 टन बजरी मिली*
रिपोर्टर सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल।फुलिया कलां में आगामी पंचायत राज चुनाव के मद्देनजर अवैध बजरी खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोकथाम को लेकर फुलियाकलां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एक डंपर को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार डंपर में करीब 30 टन अवैध बजरी भरी हुई थी। कार्रवाई के दौरान डंपर चालक पुलिस की गाड़ी को देखकर वाहन को सड़क पर खड़ा कर मौके से फरार हो गया।भीलवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा सागर राणा आईपीएस के आदेश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा अंजुम कायम और वृत्ताधिकारी शाहपुरा नाना लाल सालवी के सुपरविजन में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत फुलियाकलां थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
गश्त के दौरान पुलिस को मिला अवैध बजरी से भरा डंपर
पुलिस के मुताबिक 20 सितंबर 2026 को हेड कांस्टेबल प्रभुसिंह मय जाप्ता आगामी पंचायत राज चुनाव के मद्देनजर प्रभावी गश्त एवं अवैध बजरी खनन-निर्माण की रोकथाम के लिए थाना क्षेत्र के फुलियाकलां, कनेछनकला, राजियास, गश्त एवं तलाशी पर रवाना हुए थे। गश्त के दौरान पुलिस टीम देवेरिया खेड़ा से पहले नहर पर पहुंची।
इसी दौरान पुलिस को सामने से एक डंपर आता दिखाई दिया। डंपर पर अशोक लीलैंड कंपनी का वाहन था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर RJ 51 GE 2263 बताया गया है। पुलिस की गाड़ी को देखकर डंपर चालक ने वाहन को सड़क पर खड़ा किया और मौके से भाग गया। पुलिस ने चालक का पीछा किया, लेकिन रात का समय होने के कारण वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका।
*बिना रवन्ना-टीपी के परिवहन का आरोप*
पुलिस के अनुसार डंपर की जांच करने पर उसमें करीब 30 टन अवैध बजरी भरी मिली। प्रारंभिक जांच में डंपर में बिना रवन्ना/टीपी के अवैध बजरी का परिवहन किया जाना पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही डंपर को जब्त कर लिया।
मामले में एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 4/21 एवं बीएनएस 2023 की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। पुलिस द्वारा डंपर के मालिक एवं चालक की तलाश की जा रही है।
*अवैध खनन व परिवहन पर जारी रहेगा अभियान*
फुलियाकलां पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन की ओर से अवैध खनन गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है, वहीं पंचायत राज चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में गश्त एवं जांच अभियान को भी प्रभावी बनाया गया है।
*कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम*
कार्रवाई में थानाधिकारी दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल प्रभुसिंह, कांस्टेबल नरसी, कांस्टेबल रमेश, कांस्टेबल महिपाल तथा कांस्टेबल अनवार अहमद सहित पुलिस थाना फुलियाकलां की टीम शामिल रही।