Homeराजस्थानअलवरभीषण जाम से निकल कर लिया नेत्रदान

भीषण जाम से निकल कर लिया नेत्रदान

Published on

रणवीर सिंह चौहान

भवानी मंडी|स्मार्ट हल चल/ जब इरादे अटल होते हैं तो बाधाएँ रास्ता रोक नहीं सकती, शनिवार को रामगंजमंडी में लीला देवी गुप्ता के नेत्रदान के लिए कोटा से आई हुई शाइन इंडिया फाउंडेशन की टीम जब दरा के जाम में फस गई, तो टीम के डॉक्टर कुलवंत गौड़ ने 3 किलोमीटर पैदल चलकर ट्रेन से रामगंजमंडी पहुंचकर नेत्रदान प्राप्त किया।
शाइन इंडिया फाउंडेशन के नगर संयोजक संजय विजावत ने बताया कि एक विवाह समारोह में भारत विकास परिषद सदस्या शकुंतला गुप्ता को ओम गुप्ता की पत्नी लीला देवी (57 वर्षीया) के निधन का समाचार प्राप्त हुआ वहीं पर उनके साथ भवानीमंडी के नेत्रदान प्रभारी कमलेश गुप्ता दलाल मौजूद थे, दोनों ने जब परिवार से नेत्रदान के लिए चर्चा की तो समाजसेवी परिवार के द्वारा तुरंत नेत्रदान की सहमति प्राप्त हो गई एवं सूचना पर कोटा से डॉक्टर कुलवंत गौड़ ज्योति-रथ को लेकर रामगंजमंडी को रवाना हो गए। परिवार के द्वारा पर्याप्त समय मार्जिन को देखते हुए दोपहर 4:00 बजे का अंतिम संस्कार का समय निर्धारित किया हुआ था परंतु डॉक्टर गौड़ की गाड़ी दरा के जाम में फस गई और समय निकलता जा रहा था, ऐसे में डॉक्टर गौड़ 3 किलोमीटर पैदल चलकर दरा रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से ट्रेन पड़कर नियत समय पर रामगंजमंडी पहुंचकर परिवार एवं उपस्थित सैकड़ो समाज सदस्यों के सामने नेत्रदान प्राप्त किया तथा उसके बाद अंतिम यात्रा रवाना हुई। नेत्रदान प्रक्रिया में राधेश्याम गुप्ता, मोनु माहेश्वरी, प्रेमचंद गुप्ता इत्यादि ने सहयोग किया।
कमलेश गुप्ता ने बताया कि यह मेड़तवाल समाज से 75 वाँ नेत्रदान प्राप्त हुआ है, समाज में नेत्रदान और रक्तदान की जागरूकता के लिए मेड़तवाल रक्त नेत्र-मित्र समिति का गठन किया गया है, किसी भी शोक संदेश पर समिति के सदस्य परिवार से बातचीत करके नेत्रदान का प्रयास करते हैं और इसके सकरात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं, वही यह रामगंजमंडी का 73 वाँ नेत्रदान हुआ है।
संजय विजावत के अनुसार शाइन इंडिया फाउंडेशन की लगातार कार्यशालाओं एवं जागरूकता गोष्ठियों के कारण अब नेत्रदान विषय घर घर तक पहुंच गया है एवम शोक के समय परिवार से छोटे से निवेदन पर ही नेत्रदान के लिए सहमति प्राप्त हो जाती है।

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

More like this

थाना गोटन की बड़ी कार्रवाई:, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत 409.9 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा जब्त

कीमत लगभग 61.50 लाख रुपये। मेड़ता रोड एजाज़ अहमद उस्मानी। स्मार्ट हलचल|मेड़ता रोड के निकटवर्ती थाना...

राजस्थानी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल किया जाये जिलाअध्यक्ष ढाका

भीनमाल ।स्मार्ट हलचल|अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर राजस्थानी भाषा को भारतीय संविधान की...

25 हजार के इनामी डकैत को पुलिस ने किया अदालत में पेश, मजिस्ट्रेट ने रिमांड लेने के दिए निर्देश

सूरौठ।स्मार्ट हलचल|पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए 25 हजार रुपये के इनामी डकैत...