( महेन्द्र नागौरी)
30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होगी छह दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकर्ता बैठक, तैयारियों को लेकर 15 अगस्त को आएंगे भगवान सहाय
भीलवाड़ा| स्मार्ट हलचल|वनवासी कल्याण आश्रम की अखिल भारतीय स्तर की छह दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकर्ता बैठक 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक भीलवाड़ा में आयोजित होगी। हरणी महादेव के पास रामेश्वरम भवन में होने वाली बैठक में देशभर से 350 से अधिक केंद्रीय प्रतिनिधि भाग लेंगे।
वनवासी कल्याण परिषद के प्रांत नगरीय प्रमुख रामप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि बैठक की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री भगवान सहाय 15 अगस्त को एक दिवसीय प्रवास पर भीलवाड़ा आएंगे। बैठक का संयोजक ज्ञानचंद जैन को बनाया गया है।
जिला सचिव कैलाश नंदावत ने बताया कि 15 अगस्त को वनवासी कल्याण परिषद की जिला इकाई की विस्तृत बैठक भी होगी, जिसमें जिला, महानगर और महिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल होंगे।
