राजस्थान स्टेट गेस्ट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हेमलता चौधरी

नई दिल्ली। दिल्ली प्रवास के दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं गुजरात प्रभारी हेमलता चौधरी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राजस्थान स्टेट गेस्ट हाउस में शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान हेमलता चौधरी ने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, संगठन विस्तार एवं महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही राजस्थान महिला कांग्रेस की वर्तमान गतिविधियों, संगठनात्मक मजबूती तथा महिलाओं से जुड़े सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

हेमलता चौधरी ने कहा कि महिलाओं को राजनीति और सामाजिक नेतृत्व में अधिक अवसर मिलना चाहिए, जिससे वे समाज और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने महिला कांग्रेस को और अधिक सक्रिय एवं जनसरोकारों से जोड़ने पर भी जोर दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला कांग्रेस की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और महिलाओं के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।