Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा पर...

पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

निंबाहेड़ा 03 जनवरी, 2026

स्मार्ट हलचल| निंबाहेड़ा फूलमाली समाज चेरिटेबल ट्रस्ट एवं मां सावित्रीबाई नारी जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका,महान समाज सुधारक एवं नारी शिक्षा की प्रणेता माता सावित्रीबाई फुले जी की 195 वीं जयंती के पावन अवसर पर नगर में एक भव्य, अनुशासित एवं गरिमामय शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर आत्मीय एवं भव्य स्वागत तथा अभिनंदन किया गया।

श्रीसांवलियाजी गौशाला से प्रारंभ होकर अंबिका माता मंदिर पर सम्पन्न हुई शोभायात्रा,उक्त शोभायात्रा निंबाहेड़ा स्थित श्रीसांवलियाजी गौशाला से प्रारंभ हुई,जो नगर के प्रमुख मार्गों जावद दरवाजा पीपल चौक,शिव कॉलोनी, ढाबेश्वर महादेव,दशहरा मैदान से होती हुई शक्तिपीठ अंबिका माता मंदिर पहुंचकर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के मार्ग में नागरिकों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

शोभायात्रा के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार, 03 जनवरी को प्रातः11:00 बजे,शोभायात्रा के जावद दरवाजा स्थित पीपल चौक पहुंचने पर कांग्रेसजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर माता सावित्रीबाई फुले जी के विचारों को नमन किया गया तथा उनके सामाजिक,शैक्षिक एवं नारी सशक्तिकरण से जुड़े अमूल्य योगदान के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की गई।
समाज सुधार एवं महिला शिक्षा के संदेश से ओत-प्रोत रहा आयोजन
माता सावित्रीबाई फुले जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन महिला शिक्षा, सामाजिक समानता, नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए समर्पित किया। उनकी जयंती के अवसर पर आयोजित यह शोभायात्रा समाज में शिक्षा,जागरूकता,समान अवसर एवं सामाजिक न्याय का सशक्त संदेश देती हुई आगे बढ़ी। इस आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को माता सावित्रीबाई फुले जी के संघर्ष, विचारधारा एवं सामाजिक चेतना से प्रेरणा लेने का अवसर प्राप्त हुआ।

नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण
शोभायात्रा के पीपल चौक पहुंचने पर निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा ने रथ में विराजित माता सावित्रीबाई फुले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर
ज़िला कांग्रेस कमेटी महासचिव मनोहर सिंह मीणा,कांग्रेस ओबीसी विभाग नगर अध्यक्ष मुकेश माली,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल,नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुकेश मेघवाल,महासचिव दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादौन,सचिव ब्रह्मलाल
उपाध्यक्ष,आशीष अग्रवाल,प्रवक्ता रवि जाजपुरा,पूर्व पार्षद शोभाराम जाट एवं यू.एस.शर्मा,बाबू खान मेव,नाथूलाल जटिया,मांगीलाल बामणिया,मनोहर माली,मुन्ना खान,चेनराम मेघवाल,रमेश पेंटर, कमलेश मीणा,चांदमल तेली,कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे तथा शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

फूलमाली समाज एवं नारी जागृति मंच की उल्लेखनीय सहभागिता
कार्यक्रम में फूलमाली समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजन,रमेश चंद्र माली,देवीलाल माली,सोहन माली,राजू माली,कन्हैयालाल माली,सुरेश माली,अर्जुन माली,बबलू माली,दिलीप माली,प्रकाश माली,भगवतीलाल माली,भेरूलाल माली, किशोर माली,मुकुंद माली,चांद मल माली, कंवर लाल माली,गिरधारीलाल माली,रोशन माली,रमेश माली,कमलेश माली,रतन माली,गोवर्धन लाल माली सहित मां सावित्रीबाई नारी जागृति मंच मंडल की महिलाओं एवं समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

फूलमाली समाज चेरिटेबल ट्रस्ट एवं मां सावित्रीबाई नारी जागृति मंच के तत्वावधान में माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के अवसर पर आयोजित यह शोभायात्रा उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए शिक्षा, समानता एवं सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण, प्रेरणादायी एवं समाजोपयोगी पहल सिद्ध हुई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES