Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से संत श्री रविदासजी जयंती...

पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से संत श्री रविदासजी जयंती पर निकली शोभायात्रा का कांग्रेसजनों ने किया पुष्पवर्षा से आत्मीय स्वागत

निंबाहेड़ा 01 फरवरी, 2026|स्मार्ट हलचल| राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर कांग्रेसजनों ने संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती पर शोभायात्रा का किया स्वागत व अभिनंदन। निंबाहेड़ा नगर में संत शिरोमणि श्री 1008 रविदास जी महाराज की 649 वीं जयंती के पावन अवसर पर संत शिरोमणि रविदास सेवा समिति,निंबाहेड़ा के तत्वावधान में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
रविवार को दोपहर 12:30 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यह शोभायात्रा जब चित्तौड़ी दरवाज़ा स्थित पुराने हॉस्पिटल के समीप पहुँची,तो वहां उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा शोभायात्रा का भव्य,आत्मीय एवं भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया।

शोभायात्रा में सुसज्जित रथ में विराजित संत शिरोमणि श्री 1008 रविदास जी महाराज की तस्वीर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राइवल द्वारा माल्यार्पण किया गया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह एवं गणमान्यजनों को संबोधित करते हुए संत श्री रविदासजी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया तथा सभी नगरवासियों को जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के नगर मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चांदमल वीरानी एवं मुकेश मेघवाल, नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीनारायण चौहान,आईटी सेल नगर सहसंयोजक ललित पंचोली, पूर्व पार्षद शोभाराम जाट,रामचंद्र बामणिया, शांतिलाल लाडना, यू एस शर्मा,ज्ञानचंद पालेचा,रशिद खान,फरीद खान, मंसूर अली बोहरा,बाबू खान मेव, मांगीलाल बामणिया, मोहसिन खान,रतनलाल मेघवाल, छोगालाल तेली,फिरोज खान,हेमराज मेघवाल, भेरूलाल मेघवाल, प्रहलाद मेघवाल, कन्हैयालाल मेघवाल,रामलाल बामणिया,दौलतराम मेघवाल, मदनलाल मेघवाल, विकास मेघवाल, दशरथ मेघवाल, बगड़ी राम मेघवाल, दुर्गाशंकर मेघवाल,कस्तूरचंद मेघवाल, दिनेश बामणिया, मनोहरलाल मिनाना,प्रकाश मेघवाल, गुलाब चंद मेघवाल, चुन्नीलाल मेघवाल, गोवर्धनलाल मेघवाल,कारू लाल मेघवाल, प्रताप चंद्र मेघवाल,राहुल भाटी, भूपेंद्र बामणिया, कमलेश मीणा सहित कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता से ओतप्रोत रहा। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने संत श्री रविदास जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES