विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित गणमान्यजनों ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर व्यक्त की संवेदना
चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। चित्तौड़गढ़ दुर्ग निवासी समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद 88 वर्षीय अम्बालाल सालवी के निधन पर शनिवार को उनके निवास स्थान पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित अनेक गणमान्यजनों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने अम्बालाल सालवी को समाज के लिए समर्पित, सेवाभावी एवं मिलनसार व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सालवी ने अपने जीवनकाल में सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर स्वतंत्र लेखक एवं प्रशासनिक अधिकारी जोधपुर मदन सालवी ‘ओजस्वी’ ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत अम्बालाल सालवी को समाज का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा पुष्पांजलि अर्पित की।
इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन, गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार एवं परिजन उपस्थित रहे।
