Homeराजस्थानजयपुरनही रहे पूर्व प्रधान रिणवां

नही रहे पूर्व प्रधान रिणवां

हरसौर
स्मार्ट हलचल/परबतसर के पूर्व प्रधान एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे दिग्गज राजनेता बन्नाराम रिणवां (74) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। रिणवां लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को पैतृक गांव गूलर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा, विधायक रामनिवास गावड़िया सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों पहुँचे। रिणवां ने जोधपुर के जेएनवीयू यूनिवर्सिटी से एमए एलएलबी की। कॉलेज शिक्षा के दौरान वें पूर्व सीएम अशोक गहलोत के सहपाठी रहे। वकालत के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी उनके जूनियर थे। उनके निधन पर प्रदेश के विभिन्न संगठनों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES