रिपोर्टर सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल|सावर पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर सावर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और संगठन के संदेश के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए। जन्मोत्सव के तहत केक काटकर खुशी मनाई गई तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। वहीं गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर सेवा कार्य किए गए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी और डॉ. शर्मा के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेन्द्र शर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेस जनों एवं समाजसेवियों का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। सम्मानित अतिथियों में रमेशचंद्र त्रिवेदी, पेंशनर समाज अध्यक्ष महेंद्र राव, रघुवीर सिंह राठौड़, सूरजकरण मालावत, मांगीलाल धोबी, पोखरराम कांसोटिया, अमरपाल चौहान, लालाराम गुर्जर, मनीषा मीणा सहित अन्य वरिष्ठजन शामिल रहे।
इस दौरान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल माली एवं महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कांसोटिया ने डॉ. रघु शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं से बिना किसी भेदभाव के आमजन की सेवा करने और सावर से लेकर पूरे केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाने का आधार है।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अकबर अली बागवान, सुरेश जांगिड़, गोपाल तेली, हेमचंद कहार, उम्मेद सिंह दिदावत, मथुरा चौहान, राजीव कहार, विनोद पंवार, जगन्नाथ खटीक, चांदमल खटीक, भरत धोबी, पांचू कुम्हार, महेश जैन, लड्डूराम कहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा सिंह यादव ने किया।
