Homeराजस्थानकोटा-बूंदीपूर्व मंत्री जाड़ावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा प्रदेश प्रभारी...

पूर्व मंत्री जाड़ावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला फूंक प्रदर्शन किया

ओम जैन

शम्भूपुरा।स्मार्ट हलचल/प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट पर राजस्थान बीजेपी के प्रभारी राधामोहन अग्रवाल ने उपचुनाव वाली सीटों पर समीक्षा के दौरान अमर्यादित टिप्पणिययो को लेकर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा शहर अध्यक्ष अनिल सोनी ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट की अल्प समय के अंदर ही बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल का कलेक्ट्री चौराहे पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा की भाजपा के थोथी वाहवाही लूटने वाले प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल द्वारा कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के विरुद्ध भाजपा के प्रदेश प्रभारी का बयान अस्वीकार्य है। लोकतंत्र में भाषा की मर्यादा व शालीनता जरूरी है कांग्रेस नेताओ के खिलाफ अनर्गल टिप्पणीया की गई उनका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अशोक गहलोत जा चुके हैं उनका कपाल क्रिया होना बाकी है यह बयान बेहद शर्मनाक है, राजनीति में भाजपा प्रदेश प्रभारी महंगाई, राज्य में बेरोजगारी, भ्रष्ट्राचार, महिला उत्पीडन जैसे मुददों पर चुप्पी साधे हुए है और कांग्रेस जैसी धर्मनिपेक्ष पार्टी के खिलाफ अनाप-शनाप बयान देते रहते है जिसका विरोध किया गया है।
राज्य में भाजपा सरकार के आने के बाद जनता को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जन कल्याणकारी योजना याद आने लगी कांग्रेस के मजबूत संगठन के चलते 11 लोकसभा सीट जनता ने कांग्रेस की झोली में डाली जिसके हताशा स्वरूप भाजपा नेता ऐसी बयानबाजी कर रह है आने वाले उपचुनाव भी कांग्रेस जितने जा रही है। प्रदेश प्रभारी के बयान के विरोध में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में कार्यकर्ता कलेक्ट्री चौराहा पर एकत्रित हुए और पुतला दहन कर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग कर कहा भाजपा प्रभारी को अपना बयान तत्काल वापस लेना चाहिए नही तो उनके कभी भी चित्तौड़गढ़ आगमन पर उनके खिलाफ़ कार्यकर्ता बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगे।
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया की विरोध जताने वालों में वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, प्रदेश सचिव रणजीत लोठ, उप सभापति कैलाश पंवार, पुर्व चेयरमैन रमेशनाथ योगी, पूर्व प्रधान पुष्पा जाट, विधानसभा चुनाव प्रभारी नगेंद्र सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल, मोहन सिंह भाटी, आजाद पालीवाल, विजय चौहान, विजय चौधरी, अर्जुन रायका, राजदीप सिंह राणावत, वरिष्ठ नेता करण सिंह सांखला, एनएसयूआई अध्यक्ष कविश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, गोविंद शर्मा, महामंत्री प्रमोद तंवर, महामंत्री अहसान पठान, जिला प्रवक्ता राजेश सोनी, गणेशलाल जाटोलिया, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह चौहान, पार्षद रामगोपाल लोहार, संदीप सिंह शम्मी, कमल गुर्जर, अरविंद अजमेरा, देवराज साहू, कन्हैयालाल माली, सत्यनारायण मूंदड़ा, शैलेंद्र सिंह शक्तावत, सुशील जटिया, राजेश सरगरा, राजू खटीक, शहर संगठन महामंत्री महेश काकानी, महामंत्री शंभुलाल प्रजापत, शंकर सेन, विनोद लड्डा, राकेश घारू, मोंटीवीर चड्ढा, जमील अहमद, प्रदीप पुरोहित, अमित लड्डा, ओम प्रकाश काबरा, गजानंद शर्मा, लक्ष्मण नटराज, आरिफ अली, अशफाक खान, शहादत हुसैन, सुरेंद्र बुरठ, मनीष चांवला, कौशल बैरवा, जियाउल रहमान, मुकेश मदानिया श्यामलाल कंडारा प्रभु लाल रेगर रणजीत घारू श्यामलाल राठौड़ पालका गौशाला अध्यक्ष रामलाल धाकड़ मो हकीम देवीलाल गुर्जर रामसिंह शक्तावत रमेश गुर्जर शंभुलाल शर्मा महेश गाडरी भगवानलाल गुर्जर लालूराम धाकड़ संजय राव अंबालाल जाट विनोद धोबी सद्दाम हुसैन करण माली खुमेंद्र गुर्जर सत्यनारायण सेन दीपक जोशी शिवरतन सोनी भेरूलाल पुरबिया अंकुश आदिवाल मोहन भोई रामनारायण सुथार सहित अन्य पदाधिकारी बडी संख्या में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES