दीपकराठौर
बिजौलियाँ| स्मार्ट हलचल|विवेक सुषमा धाकड़ स्मृति चेरेटिबल ट्रस्ट नया गांव बिजौलिया द्वारा आगामी 4 अप्रेल को आदर्श धाकड़ विद्यापीठ सीनियर सेकंडरी स्कुल प्रांगण में मांडलगढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय विवेक धाकड़ की मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा विगत कई दिनों से जोर शोर से तैयारिया की जा रही है। इसी क्रम में कार्यक्रम का जायजा लेने बेंगु विधायक सुरेश धाकड़ तथा श्री धाकड़ महासभा युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन धाकड़ कार्यकर्ताओं के साथ बिजौलिया पहुंचे। जहां भीलवाड़ा के पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैया लाल धाकड़ तथा ट्रस्ट की चेयरमैन दीपशिखा धाकड़ के साथ ट्रस्ट के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में बिजौलिया उप प्रधान कैलाश धाकड़, सरपंच संघ के अध्यक्ष मोहन लाल धाकड़,थड़ौदा सरपंच राजेश धाकड़, उपरमाल धाकड़ समाज के अध्यक्ष मांगीलाल धाकड़, ऊपरमाल धाकड़ समाज सामुहिक विवाह सम्मलेन कमेटी के अध्यक्ष औकार लाल धाकड़, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष मोहन लाल धाकड़ के साथ अन्य ट्रस्टी, पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
