Homeसीकरनोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई को भारतीय जनता पार्टी की...

नोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई को भारतीय जनता पार्टी की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में राजस्थान का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

स्मार्ट हलचल|नोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई को भारतीय जनता पार्टी की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में राजस्थान का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद प्रथम बार बीकानेर पहुचने पर बीकानेर जिले के भाजपा के श्रेष्ठ व वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने जगह जगह तोरण द्वार, jcb व ड्रोन से पुष्प वर्षा एवं 51 किलो की माला एवं साफो से स्वागत व अभिनंदन किया गया
प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपके मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दुंगा, क्षेत्र के विकास के लिए राज्य व केन्द्र सरकार कटिबद्ध है आप लोगों के सुख दुख में हमेशा साथ हूँ और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और नयी जिम्मेदारी को निष्ठा से निबाहते हुए अंतिम व्यक्ति तक केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे तथा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को 2047 तक अवश्य पूरा करवाने का दायित्व हम सब कार्यकर्ताओं का है
प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई जयपुर से रवाना हुई जो चौमू, सीकर, लक्ष्मण गढ़, फतेहपुर, रतनगढ, राज लदेसर, कितासर, बिग्गा, श्री डूंगरगढ शहर, लखासर, जोधासर, झंझेउ, सेरुणा, बीकानेर बाईपास, हल्दी राम प्याऊ, और भाजपा कार्यालय बीकानेर पहुचने पर बीकानेर जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने स्वागत और अभिनंदन किया

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES