Homeस्मार्ट हलचलपूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी|पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी भवानी मंडी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर कांग्रेस कार्यालय में स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया की अध्यक्षता और नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत के आतिथ्य में गोष्ठी आयोजित कि गई।
गोष्ठी में वक्ताओं ने राजीव गांधी के कार्यों को और उनके बलिदान को याद किया गया, संचार क्रांति का जनक एवं युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया गया।
उन्होंने किस तरह श्री लंका में शांति सेना भेजकर शांति स्थापित करना चाह, किस तरह इस के लिए उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी।
इस अवसर पर उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम सिंह एडवोकेट, पार्षद हखिम ख़ान,हरीश राठौर,ओ बी सी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धीरप सिंह परमार, पूर्व सरपंच हरीश रोझा, प्रदेश सचिव सेवादल अख़्तर अली, प्रदेश सचिव युवक कांग्रेस राजिक अंसारी, पूर्व पार्षद ब्रजराज सिंह चौहान, ब्लाक कांग्रेस महासचिव कृपाल सिंह कोटड़ा, ब्लाक सेवादल अध्यक्ष आनंद काला, पार्षद राम बेरवा, पूर्व पार्षद राजेन्द्र बैरवा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश थावरिया, पूर्व पार्षद राम गोपाल पाटीदार, नगर उपाध्यक्ष हसीब चौधरी, जिला कार्डिनेटर सेवादल अविनाश परमार,यंग ब्रिगेड सेवादल प्रदेश सचिव प्रबल जैन, नगर सचिव भेरु लाल चौधरी, नगर सचिव शितल जैन, कांग्रेस नेता सतिश पोरवाल, कांग्रेस नेता कालु लाल धाकड़,फखरु बेग उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES