Homeराजस्थानअलवरहिंडौन विधायक अनीता जाटव के निवास पर कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन...

हिंडौन विधायक अनीता जाटव के निवास पर कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल/देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की शोकसभा सोमवार को हिंडौन विधायक अनीता जाटव के निवास पर रखी गई। इस मौके पर सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों ने स्वर्गीय मनमोहन सिंह के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधायक अनीता जाटव एवं हिंडौन शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेश गुर्जर ने स्वर्गीय मनमोहन सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं देश के लिए किए गए उनके योगदान के बारे में बताया। विधायक अनीता जाटव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने एवं कांग्रेस को मजबूत करने को कहा। अंत में शोक सभा में मौजूद सभी कांग्रेसियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवराज मीणा, विधायक अनीता जाटव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजीव शुक्ला, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मामू, हिंडौन के पूर्व चेयरमैन भगवान सहाय शर्मा, हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र मावई, शहर अध्यक्ष एजाज अहमद, हिंडौन शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बृज किशोर शर्मा, देहात अध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल, कांग्रेस के सूरौठ मंडल अध्यक्ष बत्तू मेंबर, हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, दलवीर चौधरी, जहीर खान, अंसार अहमद, महेश बरगमा, तारा गुर्जर, भैरौ सिंह मीणा, अजीम खान चिनायटा, रामेश्वर मूंडरी, इमरान सैफी, लखन पौडवाल रीझवास, समय सिंह फौजी, राजेश मुंडिया, मोहनसिंह, महिला कांग्रेस की हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष गीता रानी शर्मा, नजमीन शाह, पूर्व सरपंच धारा गुर्जर, डायरेक्टर भूपेंद्र लहकोडिया, दान सिंह खेड़िया, चैन सिंह मीणा सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES