Homeराजस्थानअलवरपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 41 वी पुण्यतिथि कांग्रेस ने की...

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 41 वी पुण्यतिथि कांग्रेस ने की सभा आयोजित

रणवीर सिंह चौहान

भवानी मंडी| स्मार्ट हलचल|ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी भवानी मंडी द्वारा देश कि पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की 41 वीं पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कि गई।
साथ ही देश के पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल कि 150 वीं जयंती नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया की अध्यक्षता में मनाई गई।
ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि
सभा के तत्पश्चात पंचायती राज संगठन द्वारा एक सदभावना रैली नगर में निकली गई।
रैली का नेतृत्व पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान ने किया।
कार्यालय में आयोजित सभा में नगर अध्यक्ष विनय आसतौलिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इंदिरा गांधी जी के जीवन के बारे में बताया और सरदार पटेल ने अपनी सूझबूझ से देश को एक सूत्र में बांधा, पटेल ने सभी छोटी छोटी रियासतों को एक कर अखंड भारत के निर्माण में सहयोग किया।
सभा को संगठन मंत्री कालु लाल सालेचा और पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान ने भी सम्बोधित किया,सभा का संचालन नगर कांग्रेस प्रवक्ता मान सिंह जुझारू ने किया,कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर सभा में उपस्थित, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया, संगठन मंत्री कालु लाल सालेचा, पंचायती राज संगठन जिला प्रभारी रजिया बेगम, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, ब्लाक उपाध्यक्ष चैन सिंह सिसौदिया, पार्षद हरीश राठौर,हखिम ख़ान, ललित कुमावत, महिला प्रदेश सचिव करुणा देवी,घिसा लाल पूर्व प्रधान, पूर्व सरपंच हरीश रोझा, मंडल अध्यक्ष राम चंद्र वर्मा, इमरोज़ सिकंदराबादी,ब्लाक अध्यक्ष सेवादल आंनद काला, पूर्व पार्षद ब्रजराज सिंह चौहान, पार्षद ललित कुमावत,राम बेरवा, वरिष्ठ नेता महावीर जैन, रामगोपाल पाटीदार, जिला सचिव रहमत खान,कालुसिंह परिहार,मान सिंह जुझारू, जिला कोडिनेटर सेवादल अविनाश परमार, नगर उपाध्यक्ष हसीब चौधरी,डाक्टर अहफाज खान,सुरजमल ठकराल, सुशीला शर्मा, अनिता प्रजापति,नारायण लौर, जाहिद चौधरी, भैरू लाल चौधरी,लखन बैरागी, अशोक अहीर,आदि उपस्थित रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES