Homeराजस्थानजयपुरपूर्व सरपंच मनोरमा डोसी का निधन कस्बे में शोक की लहर

पूर्व सरपंच मनोरमा डोसी का निधन कस्बे में शोक की लहर

स्मार्ट हलचल/चौमहला/पूर्व सरपंच मनोरमा डोसी का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया,डोसी परिवार से तीन सदस्य चार बार सरपंच रह चुके है,उनकी लोकप्रियता के चलते उनके निधन का समाचार सुनते ही कस्बे में शोक की लहर छा गई। शोक सभा में कस्बे के जनप्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।
पूर्व सरपंच मनोरमा डोसी लंबे समय से बीमार चल रही थी सोमवार सुबह उनका निधन हो गया,उनके निधन पर पूरे कस्बे में शोक की लहर छा गई,मनोरमा डोसी सन 1999 से 2004 तक ग्राम पंचायत कोलवी उर्फ मंडी राजेंद्रपुर चौमहला की सरपंच रही, इनके पति स्व पारसमल डोसी भी सन 1978 से 1988 तक लगातार दो बार सरपंच रह चुके थे,इनके पुत्र प्रदीप डोसी 2015 से 2019 तक सरपंच रहे। उनकी अंतिम यात्रा में एमपी के पूर्व मंत्री पारस जैन,पूर्व विधायक मदन लाल वर्मा,डॉक्टर रमेश खटीक,नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ पेढ़ी के सचिव धर्मचंद जैन,सरपंच प्रतिनिधि अशोक भंडारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष गोतम जैन,जिला उपाध्यक्ष जगदीश भावसार,किराना व्यापार संघ अध्यक्ष पवन पिछोलिया,जैन श्री संघ अध्यक्ष केसरीमल जैन,दिनेश जैन,जगदीश अग्रवाल,राजू नीमा,ओम प्रकाश शर्मा,कूमोद शर्मा,अशोक गायरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES