अनिल कुमार
ब्यावर।स्मार्ट हलचल।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री निहालचंद मेघवाल के ब्यावर आगमन पर रविवार को देलवाड़ा बायपास स्थित ग्रैंड गीता रिसोर्ट में भव्य स्वागत समारोह एवं कार्यकर्ता समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं नीति शोध प्रमुख नरेश कनोजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेघवाल का फूल-मालाओं और साफा पहनाकर ऐतिहासिक स्वागत किया।
अंतिम छोर तक पहुँच रहा योजनाओं का लाभ
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री निहालचंद मेघवाल और ब्यावर विधायक श्री शंकर सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए आयाम छू रहा है। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आज समाज के अंतिम छोर पर बैठे पात्र परिवारों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँच रहा है।
तकनीक और डिजिटल लर्निंग पर जोर
प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाने के साथ-साथ ‘डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण अभियान’ से अनिवार्य रूप से जुड़ें। उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीक का प्रभावी उपयोग करके ही संगठन को बूथ स्तर तक सबसे अधिक सक्रिय और सशक्त बनाया जा सकता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और सेवा को सर्वोपरि रखकर कार्य करना होगा।
वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस दौरान मंच पर ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, ओमप्रकाश जेदिया और अजमेर देहात अध्यक्ष सतीश पारचे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में एससी मोर्चा की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।
बड़ी संख्या में उमड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता
इस अवसर पर रविंदर जॉय, गणपत सिंह प्रधान, महिपाल सिंह, अजय फुलवारी, वीरेंद्र रावत, शशिबाला सोलंकी, बबीता चौहान, सुरेंद्र राजपुरोहित, सुनीता भाटी, मोनू टाइगर, शशिकांत, मूल सिंह राजपुरोहित, जयकिशन बल्दुआ, रवि टांक, कैलाश वैष्णव, गुड्डू शर्मा, वीरेंद्र यादव, ममता गुप्ता, टीना मेघवाल सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, जन-प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था और सभी ने नए प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
