Homeराजस्थानकोटा-बूंदीभारत स्काउट गाइड का स्थापना दिवस-जिला पुलिस अधीक्षक टोंक व एडीएम, सीईओ...

भारत स्काउट गाइड का स्थापना दिवस-जिला पुलिस अधीक्षक टोंक व एडीएम, सीईओ ने स्काउट गाइड स्टीकर का किया विमोचन

(शिवराज बारवाल मीना)

टोंक। स्मार्ट हलचल/भारत स्काउट गाईड स्थापना दिवस 7 नवंबर के अवसर पर राज्य स्तर पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के प्रदेश संरक्षक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे द्वारा एवं टोंक जिले में जिला पुलिस अधीक्षक टोंक विकास सांगवान (आईपीएस), अतिरिक्त जिला कलेक्टर टोंक रामरतन सोकरिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद टोंक परशुराम धानका द्वारा स्टीकर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (सीडीईओ) टोंक सुशीला करनानी, जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मीना लसारिया, सीओ स्काउट गिरिराज प्रसाद गर्ग, सीओ गाइड आचू मीणा द्वारा स्काउट गाइड जिला जम्बूरेट गतिविधी, स्थापना दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया। स्टीकर फ्लैग लगाने पर सभी ने अपना अंशदान दिया। इस अवसर पर ओमप्रकाश, सीताराम साहू, बनवारी लाल बैरवा, चन्द्रप्रकाश कुर्मी, उत्तम कुमार पंचोली, जयंती प्रकाश नुवाल ममता जाट, नीतू चावला आदि ने स्काउट गाइड की गतिविधियों की जानकारी दी। स्थापना दिवस पर ट्रेनिंग काउंसलर, स्काउट, गाइड रोवर रेंजर ने सामुदायिक सेवा, समाज सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। राज्य मुख्यालय जयपुर से प्राप्त स्टीकर फ्लैग को विद्यालयों और महाविद्यालयों के स्काउट गाइड रोवर रेंजर के माध्यम से वितरित कर प्रति स्टीकर 10 रूपए राशि के अनुसार राज्य मुख्यालय के माध्यम से राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली को राशि भिजवाई जाएगी। इस राशि को राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा जन कल्याणकारी कार्यों यथा आपदा-विपदा के समय सहयोग स्वरूप काम में लिया जाता है। स्टीकर विमोचन के अवसर पर सहायक जिला कमिश्नर, ट्रेनिंग काउंसलर, सचिव, संयुक्त सचिव, स्काउटर, गाइडर, रोवर लोकेश, विजय, मोनू, रामलखन, धर्मराज, सुरेन्द्र, रामदेव, विक्की, त्रिलोक बैरवा, रेंजर तनीषा कुमावत, शिवानी, संध्या, कृष्णा, रितीका, राधिका, साक्षी आदि स्वयंसेवक सम्मिलित हुए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES