सूरौठ।स्मार्ट हलचल|कस्बे में चल रहे चार दिवसीय गणगौर मेले का समारोह पूर्वक समापन किया गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी मुकेश पाराशार थे तथा अध्यक्षता मेला कमेटी के संयोजक राम अवतार शर्मा ने की। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच नत्थू सिंह राजावत, विशन महावर, थाना प्रभारी सोहन सिंह गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजीव शुक्ला एवं ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल पाराशर विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हेला ख्याल दंगल गायन पार्टियों के गायक कलाकारों एवं मेले के आयोजन में सराहनीय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को पुरस्कार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी पाराशर एवं अन्य अतिथियों ने बामनवास, हनुमान मंडल मीना बड़ौदा, बजरंग मंडल खरैरी, सूरौठ, रामसहाय मंडल हिंडौन, सोंप, खान खेड़ा, जटवाडी, जाहीरा, बागरैन आदि हेला ख्याल गायन पार्टियों के कलाकारों को साफे व मालाएं पहनाकर तथा भगवान राम की तस्वीर, पुरस्कार सामग्री एवं नगद पारितोषिक राशि भेंट कर सम्मानित किया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए थाना प्रभारी सोहन सिंह गुर्जर, गजराज मीणा एवं अन्य पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया।गणगौर शोभा यात्रा में जल सेवा देने वाले दौजी प्रजापत, झांकियों में सहयोग करने वाले लोगों व बैंड संचालकों को भी पुरस्कार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग के पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ घनश्याम व्यास, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष घनश्याम सेठ, बाबू खान, सुरेंद्र विजय, नरेंद्र बाबा, कांग्रेस के ब्लॉक प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, संपत कटकडिया, केदार मीणा, अमर सिंह मीणा, सुरेश शर्मा, विश्राम मीणा, रमाकांत शर्मा, राम चरण जंगम, राजेंद्र शर्मा, सिप्पी शर्मा, कमलेश महावर, रामप्रताप पाराशर, राजेंद्र विजय, दीनदयाल पाराशर, नथोली मीणा, गिरधारी सोनी, मगन मीणा, राम अवतार पाराशर, राकेश शुक्ला, संजय विजय, भगवान ठठेरा, सेवाराम अध्यापक, संतोष शर्मा आदि ने गायक कलाकारों को सम्मानित किया। समापन कार्यक्रम का खर्चा समाजसेवी मुकेश पाराशर की ओर से किया गया। अंत में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राम अवतार शर्मा ने गणगौर मेले के समापन की घोषणा की।
