महेन्द्र नागौरी
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव के चलते 7 अक्टूबर को शहर के कई इलाकों में चार घंटे बिजली बंद रहेगी। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक गोल प्याऊ, सालरा और पथिक नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।गोल प्याऊ फीडर के मैन सेक्टर, शास्त्रीनगर के ए-ई सेक्टर, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, मोहम्मदी कॉलोनी, सोलंकी टॉकीज रोड, नीलकंठ कॉलोनी, नगर परिषद, राजेंद्र मार्ग रेलवे फाटक, मुरली विलास रोड व एलएनटी रोड प्रभावित रहेंगे।
सालरा फीडर से सालरा गांव, एजी क्षेत्र, बाइपास रोड, श्रीजी सिटी, निधिवन कॉलोनी, एमपीएस स्कूल और छापरी चौराहा क्षेत्र में कटौती रहेगी।
वहीं पथिक नगर फीडर से जुड़े पथिक नगर, आरसी व्यास कॉलोनी सेक्टर 9-10, देवस्थली व महेश हॉस्पिटल, देवरिया बालाजी, बीएसएनएल कॉलोनी, मोती नगर, प्रगतिनगर, अग्रसेन सर्किल, तेलीपाड़ा, टैगोर स्कूल सहित आसपास के इलाकों में भी बिजली बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।