मातृकुण्डिया में चार चौखला घाणीवाल तेली समाज का शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 

दिनेश साहू आसींद

आसींद ।स्मार्ट हलचल।चार चौखला घाणीवाल तेली समाज विकास समिति, मातृकुण्डिया द्वारा बद्रीविशाल भगवान मंदिर परिसर, मातृकुण्डिया में भव्य शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ तथा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

समारोह में अध्यक्ष भंवरलाल मेहराणिया, कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरलाल मोदी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्यनारायण तेली (ऊंचा), उपाध्यक्ष राजू तेली (ज्ञानगढ़), उपाध्यक्ष बालूलाल रेगा सहित सचिव, महामंत्री, संगठन मंत्री, क्षेत्रीय प्रभारी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के लगभग 200 पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम में समाज की शिक्षा, संगठन, युवा सशक्तिकरण एवं सामाजिक एकता पर विशेष जोर दिया गया। कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरलाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए युवाओं को समाज से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही समाज का भविष्य है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। समाज के प्रत्येक युवा को शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

इस अवसर पर ईश्वरलाल मोदी को समाजहित में उत्कृष्ट योगदान, भामाशाह के रूप में निरंतर सहयोग, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता तथा समाज के विकास हेतु किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। समाजजनों ने उनके समाज सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं।

समारोह में देवीलाल साहू, लादूलाल तेली, टी.सी. चौधरी, बद्रीलाल जाट, रतनलाल चौधरी, भैरूलाल चौधरी, आत्माराम लाईवाल, कैलाश शर्मा, प्रेम हाड़ा, देवीलाल अहीर, अजय बनवाल, सत्यनारायण तेली (ऊंचा), राजू तेली (ज्ञानगढ़), कुंदन भाई जूतरा, देवराज साहू, कुशल साहू, विकास जादम, गणेश सिंह, राजू सेतवाल, रंजीत आमली, रतनलाल पावली, दिनेश बनाकिया, देवीलाल तेली जाडाना सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा, संगठन एवं सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए समाज के युवाओं को नेतृत्व और समाज सेवा में आगे आने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन ईश्वरलाल मोदी ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों, भामाशाहों, प्रतिभाओं एवं समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।