Homeभीलवाड़ासुनेल। राउमावि चछलाव में छात्रों को निशुल्क साइकिलें वितरित की गई

सुनेल। राउमावि चछलाव में छात्रों को निशुल्क साइकिलें वितरित की गई

चछलाव स्कूल में 19 छात्राओं को निशुल्क साइकिलें वितरित की

सुनेल 10 फरवरी
स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चछलाव में मंगलवार को छात्राओं को निशुल्क साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश पाटीदार व सरपंच गिजेश बाई भील , अध्यक्षता प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार गोस्वामी ने की एवं विशिष्ट अतिथि सहायक सचिव पर्वत लाल भील रहे। साइकिल वितरण प्रभारी राकेश कुमार मेघवाल ने बताया कि कक्षा 9 में अध्ययनरत 19 बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया। साइकिलें पाकर बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान समस्त शाला स्टाफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular