भीलवाड़ा 20 नवंबर
स्मार्ट हलचल|श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति के तत्वाधान निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं दंत रोग विशेषज्ञ शिविर में विभिन्न गांव से आए सैकड़ो रोगियों को नेत्र व दांतों के रोग का परामर्श दिया गया|मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि डॉ कृष्णा हेडा नेत्र विशेषज्ञ डीएनबी द्वारा सभी 66 नेत्र रोगियों को अपना घर वृद्धाश्रम आर सी व्यास कॉलोनी भीलवाड़ा में परामर्श दिया उसके अगले दिन रोगियों के नेत्र मोतियाबिंद ऑपरेशन किये जाएंगे शिविर में रोगियों को आवास ,भोजन, दवाइयां, काला चश्मा निशुल्क दिये गये
डॉ रोहित बसेर दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा भी आज दांतों से ग्रसित रोगियों को परामर्श दिया इस अवसर पर समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी, जय किशन मित्तल,छीतर मल लढ्ड़ा, गणपत जागेटीया अरुण जागेटिया,लादू लाल माली, घनश्याम डाड ने सेवाएं दी